कमियां करे दूर नहीं तो कार्रवाई : एमडी
वाराणसी, सितम्बर 6 -- वाराणसी। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी संदीप कुमार ने शनिवार को विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर कार्यालय और विद्युत कार्यशाला का निरीक्षण किया। विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली और क्षतिग्रस्त परिवर्तकों की पेंडेंसी की समीक्षा की। एमडी ने विद्युत आपूर्ति की नियमित निगरानी और क्षतिग्रस्त परिवर्तकों की पेंडेंसी समाप्त करने पर सबसे अधिक जोर देते हुए कहा कि आज जो कमियां मिली है, अगर दो महीने में दूर नहीं की गई तो कार्रवाई के लिए अफसर तैयार रहें। उन्होंने कहा कि खराब एवं ओवरलोड परिवर्तकों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। फीडरों पर विशेष ध्यान देकर लाइन लॉस कम किया जाए। राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। परिवर्तकों को क्षतिग्रस्त होने से रोकने के प्रभावी प्रयास किए जाएं। क्षतिग्रस्त परिवर्तकों का त्वरित बदलना सुनिश्चित किया जाए। शहरी क्षेत्रों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.