कमासुत बेटे की मौत से टूटा पहाड़
जौनपुर, मई 15 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बीरी समसुद्दीनपुर गांव निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी प्रवीण कुमार उपाध्याय उर्फ प्रिंस की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को जैसे ही उनका शव गांव में पहुंचा, परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो उठा। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर किसी की जुबान पर यही चर्चा रही कि परिवार का सहारा अचानक छिन गया।
दुर्घटना का विवरण बताते हैं कि 33 वर्षीय प्रवीण अपने मित्र अवनीश पाण्डेय के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। फैजाबाद जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से भिड़ गई थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.