बांदा, अप्रैल 17 -- बांदा। जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने सभी विकास खण्डों में पोषाहार का वितरण समय से कराये जाने के निर्देश दिये। बीएचएनडी दिवस की फीडिंग तथा कमासिन में कई मानकों पर कमी पाये जाने पर सुपरवाइजर के विरूद्ध नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने पोषण पखवाडा में केन्द्रवार प्रगति की फीडिंग करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजीत पाण्डेय सहित जिला बेसिक शिक्षाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कार्य में लापरवाही बरतने वाली सदर सीडीपीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.