बांदा, मई 20 -- कमासिन । कस्बा में विकासखंड स्तरीय नेत्र शिविर का आयोजन गायत्री परिवार के संयोजन में किया गया। संत रणछोड़ दास जी महाराज का पूजन भवानीदीन यादव ने किया । जानकी कुंड चित्रकूट से आए चिकित्सकों ने 1 14 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया। फॉलो अप के अंतर्गत 6 मरीजों को चश्मा दिया गया, 29 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए जिसमें से 15 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए सतगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट भेजा गया ,46 मरीजों की आंखों का विजन चेक किया गया उन्हें निशुल्क चश्मा दिए गए, 33 मरीजों में आंखों की विभिन्न बीमारी ग्लूकोमा ,रेटिना, पर्दे व मांस बढ़ने की बीमारी पाई गई उन्हें निशुल्क दवा दी गई । डॉक्टर बालकृष्ण तिवारी नेत्र परीक्षण अधिकारी ,डॉक्टर उमाशंकर शुक्ला नेत्र सहायक ,बृजेश कुमार यादव ऑप्टिकल ,संतोष मिश्र मेडिसिन ,रा...