संभल, अप्रैल 1 -- अंबेडकर हाई स्कूल में पूर्व प्रधानाचार्य कमाल अहमद जैदी के सेवानिवृत्ति होने पर मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों और स्टाफ ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वर्तमान प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि वह जीवनभर समाज को दिशा देता रहता है। उन्होंने कमाल अहमद जैदी के शिक्षण कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक अनुभवी और समर्पित शिक्षक बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. छत्रपाल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य हीरालाल और सुदेश चंद त्यागी, तथा प्राइमरी पाठशाला के इंचार्ज सरदार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उनके योगदान को याद किया। समारोह में शिक्षकगण-बिन्नामी सिंह, कुलदीप सिंह, लोकेश कुमारी, विकास, सीमा, संजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.