नई दिल्ली, जुलाई 9 -- फ्रांस की कंपनी सिट्रोन को पिछले महीने यानी जून में भारतीय बाजार में थोड़ी सी बढ़त देखने मिली। कंपनी ने पिछले महीने कुल 610 गाड़ियां बेचीं। ये पिछले 2 महीने की तुलना में उसकी हल्की ग्रोथ को दिखाती है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है। इसमें उसकी एंट्री लेवल हैचबैक C3 की बिक्री सबसे ज्यादा है। जबकि, बेसाल्ट कूप को भी ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। इन सब के बीच एक मॉडल ऐसा भी रहा जिसका खाता तक नहीं खुला। दरअसल, इस मॉडल का नाम C5 एयरक्रॉस है। जून में इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकीं। जबकि, मई में इसे 2 ग्राहक मिले थे। चलिए अब कंपनी की सेल्स को देखते हैं। कंपनी ने सिट्रोन C5 एयरक्रॉस का एंट्री लेवल Feel वैरिएंट बंद कर दिया है। ये इस कार का सबसे सस्ता वैरिएंट था। कंपनी ने इस वैरिएंट को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से ह...