चंदौली, अप्रैल 16 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर कस्बा स्थित ग्राम सभा में मंगलवार की देर शाम को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। भीम सेवा समिति, कमालपुर की ओर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक समरसता और न्याय के लिए जीवन पर्यंत संर्घष किया। उन्होंने उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि जहां एक ओर ग्रामवासी हर वर्ष बाबा साहेब की जयंती बड़े उत्साह से मनाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी तीन महीनों के भीतर शासन-प्रशासन के सहयोग से बाबा साहेब की प्रतिमा की स्थापना कराई जाएगी, जिससे श्रद्धालु प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सकें। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती ग्राम प्रधान और भीम सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.