कमालपुर के इंटर कॉलेज में जन चौपाल आयोजित
शामली, मई 19 -- चौसाना। कमालपुर स्थित राजकीय यमुना खादर इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रधानाचार्य अभिषेक राजभर की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अभिभावकों व आसपास के गांवों के लोगों के साथ विद्यालय को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय को जिले के मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करना उनका लक्ष्य है, जिसके लिए समाज और अभिभावकों का सहयोग जरूरी है। विद्यालय में 300 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं,जबकि प्रधानाचार्य सहित मात्र तीन अध्यापक ही तैनात हैं। प्रधानाचार्य का मानना है कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है, जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है और विभाग स्तर पर समाधान की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान अभिभावकों ने सुझाव दिया कि जब तक नए शिक्षक नियुक्त नहीं होते, तब तक शिक्षित लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.