चंदौली, जनवरी 13 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर कस्बा स्थित मुस्लिम महाल से होकर आगे की बस्ती को जाने वाली मुख्य गली में सीसी मार्ग कई माह से टूटा हुआ है। जिससे सड़क का मलबा किनारे स्थित नाली में गिर जाने से नाली पूरी तरह जाम हो गई है। नाली में गंदा पानी जमा होने से आसपास दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मुस्ताक अहमद और जितेंद्र यादव ने बताया कि मार्ग टूटने के बाद से अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। मलबा नाली में पड़े रहने से घरों का गंदा पानी इकट्ठा होकर सीसी मार्ग पर फैल जा रहा है। जिससे कस्बावासियों को आवागमन करने में कठिनाई होती है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक न तो सड़क से मलबा हटाया गया और न ही नाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.