फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 30 -- फर्रुखाबाद। जिले में अभी तक सातनपुर मंडी में आलू की बिक्री होती है। अब पहली बार कमालगंज मंडी में भी आलू की बिक्री शुरू होने जा रही है। बुधवार को कमालगंज मंडी में आलू की बिक्री शुरू कराई जाएगी। यहां पर सिर्फ शाम के समय आलू की बिक्री होगी। जिले भर के किसान अभी सातनपुर मंडी में आलू बिक्री को पहुंचते है। इससे दूर दराज के किसानों को सातनपुर मंडी तक पहुंचने के लिए अधिक भाड़ा खर्च करना पड़ता है। लेकिन अब कमालगंज मंडी में पहली बार आलू की खरीद फरोख्त शुरू कराने की तैयारी कर ली गई है। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर की पहल पर कमालगंज मंडी में आलू की बिक्री शुरू कराई जा रही है। सातनपुर मंडी में सुबह में आलू की बिक्री होती है इसलिए कमालगंज मंडी में शाम चार बजे से आलू की बिक्री का समय रखा गया है। मंडी प्रभारी सचिव अनूप कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.