घाटशिला, फरवरी 16 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक कमारीगोड़ा में जलमीनार पिछले एक साल से खराब है। इस जलमीनार की स्थापना वर्ष 2018 में प्रभास दास के घर के पास तत्कालीन विधायक कुणाल षाड़ंगी की विधायक निधि से हुआ था। बोरिंग सह टैंक का निर्माण होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए सुविधा हुई थी। जलापूर्ति नहीं होने की स्थिति में भी ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी नहीं होती थी। परंतु एक साल से यह योजना खराब पड़ी है। जलापूर्ति नहीं होने पर ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन शीघ्र ही इसकी मरम्मत कराये। ताकि ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियां उठानी नहीं पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.