लातेहार, अप्रैल 5 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर आदर्श मोहल्ला निवासी सुनील राम (35) का रविवार की सुबह करीब 4 बजे अचानक निधन हो गया। वह स्व़ मुरारी राम के पुत्र थे। सुनील राम छोटे से चाय-नाश्ते की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन के बाद पत्नी गीता देवी समेत तीन पुत्र और एक पुत्री के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गीता देवी ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.