गया, मार्च 21 -- काम की तलाश में दोस्तों के साथ केरल जा रहे आमस प्रखंड के करमडीह पंचायत स्थित सुग्गी गांव के युवक शत्रुघ्न भुइयां (28) का शव विशाखापत्तनम में मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बूटा भुइयां का पुत्र था। घटना की जानकारी वहां की रेलवे पुलिस ने फोन के माध्यम से परिजनों को दी तथा पहचान के लिए व्हाट्सएप पर तस्वीर भेजी, जिससे उसकी पुष्टि हुई। घटना के बाद से मृतक की पत्नी, तीन पुत्री, दो पुत्र, माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। पूर्व मुखिया अर्जुन यादव ने बताया कि मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। साथ गए साथियों को भी घटना की जानकारी नहीं है। परिजन शव लाने के लिए रवाना हो चुके हैं। समाजसेवियों ने जांच व मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.