कमाने गए इकलौता बेटे का घर पहुंचा शव
सोनभद्र, अगस्त 14 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर थाना क्षेत्र के धनखोर गांव निवासी युवक का शुक्रवार की सुबह उसके घर एंबुलेंस से शव पहुंचा। वह महाराष्ट्र के पुणे में कमाने के लिए गया था। वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के धनखोर गांव निवासी 21 वर्षीय दीपक पुत्र रामस्वरूप का शव शुक्रवार को एम्बुलेंस से बभनी पहुंचा। एकलौता पुत्र का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मां बाप का एक लौता चिराग बुझ गया। शुक्रवार को उसका शव घर पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दीपक परिवार की जिम्मेदारी उठाने के उद्देश्य से 9 मार्च 2026 को पुणे कमाने गया था। 21 वर्ष की उम्र में घर का इकलौता बेटा रोजगार के लिए निकला था, जिससे परिवार के लोगों की सहायता कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.