छपरा, अप्रैल 27 -- खड़गपुर के समीप ट्रेन से गिरने से हुई घटना, परिजनों में मचा कोहराम कमाने के लिए तमिलनाडु जा रहा था रुपेश यात्रा के दौरान परिजनों से हुई थी आखिरी बात फोटो- 2- बंगाल के खडगपुर मे ट्रेन से कट कर मृत युवक का शव दिघवारा पहुंचते ही सोमवार को रोते-बिलखते परिजन दिघवारा, निसं l अपने घर से कमाने के लिए तमिलनाडु जा रहे दिघवारा के एक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गईl मृतक की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के मानूपुर गांव निवासी सुनील राय के 24 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार के रूप में हुई हैl परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रुपेश अपने घर से कमाने के लिए ट्रेन से तमिलनाडु जा रहा थाl यात्रा के दौरान शुक्रवार की रात्रि उसकी परिजनों से बात हुई थी और फिर इसी बीच शनिवार को उसके खड़गपुर स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर मौत हो जाने की सूचना परिजनो...