कमानी टूटने से लोडर पलटा, युवक की मौत
बांदा, जून 14 -- बांदा। तेज रफ्तार लोडर की अचानक कमानी टूट गई। इससे लोडर आनियंत्रित होकर पलट गया। सवार युवक की दबने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही निवासी मकबूल खान ने बताया 42 वर्षीय भतीजा आरिफ खान पुत्र अशरफ खान मजदूरी करता था। वह रविवार सुबह फतेहपुर से लोडर में बैठकर गांव आ रहा था। तभी बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रा के पास तेज रफ्तार लोडर की कमानी टूट गई। इससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। आरिफ लोडर के नीचे दब गया। हादसे को देख आस पास के लोग दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। उसे नजदीक के अस्पताल मे भर्ती कराय गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.