नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कमानी ऑडिटोरियम में बुधवार शाम एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गुरु शोवना नारायण और उनकी संस्था आसावरी ने 'कादंबरी: द पोएट्स म्यूज' नामक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसके साथ ही रिविजिटिंग टैगोर-सिंबल ऑफ मॉडर्न इंडियन कॉन्शसनेस विषय पर संवाद भी हुआ। इस कार्यक्रम में संगीता सक्सेना, अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, पूर्व राज्यसभा सांसद पवन वर्मा, लेखिका सोनल कालरा और शिक्षाविद् डॉ. मंजू आरिफ समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...