चतरा, मई 15 -- चतरा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कमात गांव में आयोजित सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हो गया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे यज्ञ परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आचार्यों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी आस्था प्रकट की।समारोह के दौरान अयोध्या से आए नागा महाराज की टीम ने कमात स्थित शिव मंदिर का नामकरण "चंद्रेश्वर महादेव" के रूप में किया। यह भी पढ़ें- सोनबिगहा के महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालु लगा रहे परिक्रमा इस घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। आयोजन में प्रत...