दरभंगा, अप्रैल 2 -- कमतौल,। कमतौल थाना क्षेत्र के टेकटार गांव निवासी 17 वर्षीय विवेक कुमार पासवान की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। घर पर रोते-बिलखते परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। किसी के पास ऐसा शब्द नहीं था जो इस गहरे दुख को कम कर सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेक दिल्ली में मजदूरी करता था और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। बीते मंगलवार को मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रहा था। इसी दौरान उसका सिर सिग्नल पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुं...