भभुआ, जनवरी 2 -- मोटरसाइकिल की मरम्मत कर परिवार का भरण पोषण करता था छोटेलाल भभुआ के सोनहन बाईपास रोड में ट्रक के धक्का से हुई थी युवक की मौत (पेज तीन फॉलोअप) भगवानपुर, एक संवाददाता। नए साल के पहले दिन ही कमाऊ पूत की सड़क दुर्घटना में मौत से वृद्ध माता-पिता पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा। भगवानपुर में गुमटी रख बाइक की मरम्मत करने होनेवाली कमाईसे घर-परिवार का खर्च चलाने वाले होनहार बेटे के खो देने के गम ने पिता को तोड़कर रख दिया है। इस हादसे ने बेटों के सपनों को भी एक झटके में खत्म कर दिया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। भभुआ शहर के सोनहन बाईपास रोड में अंजनी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की दोपहर ट्रक और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में भगवानपुर थाना क्षेत्र के पढ़ौती गांव निवासी कपिलमुनि सिंह के 36 वर्षीय बेटे छोटेलाल सिंह की मौत हो गई। वह भगवानपुर बाजार...