कमाई न होने का दावा, फिर भी पत्नी और बच्चे की जिम्मेदारी से नहीं बच सकता पति; HC की अहम टिप्पणी
शिमला, सितम्बर 10 -- पत्नी और बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से बचने के लिए केवल यह कहना पर्याप्त नहीं है कि पति के पास फिलहाल कोई कमाई नहीं है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि यदि पति या पिता शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ है, तो वह अपनी पत्नी और बच्चे के भरण-पोषण के कर्तव्य से पीछे नहीं हट सकता। न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल और न्यायमूर्ति योगेश जसवाल की बेंच ने यह आदेश पति की ओर से दायर याचिका को खारिज करते हुए दिया। मामले में पत्नी और उसके नाबालिग बेटे ने सरकाघाट की फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण के लिए अर्जी दाखिल की थी। फैमिली कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद पत्नी को 2,500 रुपये प्रतिमाह और नाबालिग बेटे को 3,500 रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। इस तरह दोनों के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.