कानपुर, जुलाई 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। लाखों-करोड़ों की कमाई छिपाने वालों पर आयकर विभाग की निगाह है। विभाग ने शहर के 150 से अधिक करोड़पतियों से उनकी आमदनी का ब्योरा मांगा है। तय समय पर स्पष्ट जवाब न देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। आयकर विभाग ने इन करदाताओं को आयकर अधिनियम की धारा 133(6) के तहत नोटिस भेजे हैं। सूत्रों के अनुसार, जिन मामलों में आय या लेनदेन का सही खुलासा नहीं किया गया है, वहां संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल कर बकाया कर जमा करने के लिए भी कहा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर करदाता नोटिस का जवाब नहीं देता या संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर पाता, तो विभाग उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगा। यह भी पढ़ें- अगर सही फाइल किया है ITR तो रिफंड 48 घंटे में मिलेगा वरना... ऐसे मामलों में जांच रिपोर्ट तैयार कर आयकर ...