फरीदाबाद, मार्च 6 -- बल्लभगढ़। घर बैठे (वर्क फ्रॉम होम) कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवती से 75 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-86 स्थित ओजोन पार्क अपार्टमेंट की रहने वाली शैलजा सिन्हा सरस्वत ने बताया कि उसे व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर घर बैठे काम करने का ऑफर दिया गया था। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर जोड़कर रेस्टोरेंट के ऑनलाइन रिव्यू लिखने जैसे छोटे-छोटे टास्क दिए गए और शुरुआत में कुछ पैसे भी दिए गए, जिससे महिला को भरोसा हो गया।भरोसा बनने के बाद ठगों ने बड़े टास्क के नाम पर 5 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपये निवेश करने के लिए कहा। महिला ने कुल 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद आरोपी संपर्क से बाहर हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.