कमाई के लालच में तीन लाख गंवाए
फरीदाबाद, जून 2 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। ऑनलाइन टास्क पूरा कर घर बैठे कमाई और निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला से 3 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार मार्च 2026 में सेक्टर-65 स्थित हिवो अपार्टमेंट निवासी शिवानी के मोबाइल पर एक संदेश आया, जिसमें ऑनलाइन खरीदारी मंच के उत्पादों को पसंदीदा सूची में जोड़ने और उसका चित्र भेजने पर पैसे कमाने का प्रस्ताव दिया गया। इसके बाद उसे एक संदेश मंच पर जोड़ा गया, जहां एक महिला के नाम से संपर्क कर विभिन्न कार्य पूरे करवाए गए। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 90 हजार रुपये की ठगीशिकायत का विवरण शुरुआत में कुछ कार्य पूरे करने पर उसे छोटी-छोटी रकम दी गई, जिससे उसका विश्वास बढ़ गया। बाद में भुगतान वाले कार्यों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.