फरीदाबाद, जनवरी 9 -- बल्लभगढ़। साइबर अपराधियों ने एक युवक को टेलीग्राम पर टास्क पूरा कर घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ऐंठ लिए। बल्लभगढ़ निवासी चेतन शर्मा का कहना है कि 20 दिसंबर को उसके टेलीग्राम पर टास्क पूरा करके पैसा कमाने के बारे में बताया गया। जिस पर उसने सहमति जता दी। शुरुआत में कुछ टास्क पूरा करने को लेकर उसे कुछ पैसे स्क्रीनशॉट पर दिखाए गए। उसके बाद उसे साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसा लिया और उससे आठ लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.