भागलपुर, अगस्त 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। राजस्व संग्रह के मामले में मालदा मंडल के तहत आने वाला भागलपुर रेलवे स्टेशन पूर्व रेलवे (कोलकाता) जोन में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है। वर्ष 2025-26 में भागलपुर स्टेशन से 1982031 यात्रियों ने सफर किया जिसमें 1382098661 करोड़ रुपये की कमाई की है। कमाई के लिहाज से यह स्टेशन पूर्व रेलवे के चुनिंदा शीर्ष स्टेशनों में चौथे पायदान पर काबिज है। भागलपुर से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं और यहां से बड़ी संख्या में ट्रेनों का आवागमन होता है। भारी यात्री भार और टिकट बिक्री के जरिए रेलवे को मिलने वाले कड़े राजस्व के कारण ही इस स्टेशन ने पूर्व रेलवे में चौथा स्थान हासिल किया है।हालांकि, इस शानदार उपलब्धि के बावजूद स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति अभी भी उम्मीदों से पीछे है। हाल ही में...