नोएडा, जुलाई 8 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने घर बैठे शेयर बाजार से मोटी कमाई का सपना दिखाकर दो लोगों से करीब 29 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर पीड़ितों को फंसाया। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी विजय सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शेयर बाजार में रुचि होने के कारण 11 अगस्त 2025 को वह व्हाट्सऐप के जरिए अहाना गिल और कैथरीन ब्लैक नाम की महिलाओं के संपर्क में आए। दोनों ने शेयर बाजार में निवेश कर घर बैठे अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया और उन्हें एक ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में लगातार निवेश से भारी कमाई के संदेश और स्क्रीनशॉट साझा किए जाते थे। शुरुआत में विजय से छोटी रकम निवेश कराकर लाभ भी दिखाया गया। विश्वास बढ़ने पर उ...