गुड़गांव, अप्रैल 1 -- रेवाड़ी। ऑनलाइन काम से मोटी कमाई का लालच देकर एक महिला ने अज्ञात ठगों ने सवा दो लाख रुपये ठग लिए। इस सिलसिले में थाना साइबर अपराध, रेवाड़ी में मामला दर्ज हुआ है। तेजपुरा की रिंकू माटा ने पुलिस को बताया कि उसके फेसबुक पर एक मैसेज आया था। मैसेज में उसे ऑनलाइन कमाई की बात कही थी। बाद में उसे टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ा गया। भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने उसके खाते में 13 सौ रुपये भेजे। बाद में अधिक रुपये कमाने की लालच देकर राशि ठग ली। जब रुपये निकालने के लिए कहा तो ठग ने पांच लाख रुपये जमा करने की बात कही। तब जाकर महिला को ठगी का अहसास हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.