लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताराष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण केंद्र, मानेसर, गुरुग्राम हरियाणा में 16 से 28 फरवरी तक 16वीं अखिल भारतीय पुलिस स्टैण्डअलोन स्नाइपर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतिस्पर्धा में उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्कवाएड के कमांडो आकाश यादव और राकेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 'बेस्ट स्नाइपर डिटैचमेंट इवेंट' में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह इवेंट किसी बल की विशेष अभियान क्षमता और सामरिक समन्वय का महत्वपूर्ण मानक माना जाता है। इससे पूर्व वर्ष 2025 में भी कमांडो आकाश यादव को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड द्वारा आयोजित बेसिक स्नाइपर कोर्स में 'बेस्ट फायरर' का पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 17 केन्द्रीय एवं राज्य पुलिस बलों के चयनित स्नाइपर कमांडों ने भाग लिया और अपनी सामरिक दक्...