रांची, जनवरी 29 -- रांची। सेना में तैनात जवान भुपेंद्र सिंह से साइबर ठगों ने कमांडेट बनकर चार लाख रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में भुपेंद्र सिंह ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। भुपेंद्र ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया। खुद को सेना का कमांडेट बताते हुए पैसे की डिमांड की। कहा कि उनके खाते से राशि ट्रांसफर नहीं हो रही है। वह उसके खाते में अपनी राशि ट्रांसफर कर रहा है। इस एवज में वह उनके खाते में पैसे ट्रांसफर करे, जिसके बाद जवान ने 17 से 20 जनवरी के बीच चार लाख रुपए ट्रांसफर किया। बात में पता चला कि वह साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.