रुद्रपुर, जुलाई 1 -- खटीमा। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का एक प्रतिनिधिमंडल 57 वाहिनी सीमा सशस्त्र बल के हेडक्वॉर्टर में वाहिनी के कमांडेंट जीएस रुदावत से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सेवानिवृत कार्मिकों के कल्याण संबंधी विषयों पर चर्चा की। कमांडेंट ने हर समस्या के समाधान के लिए आश्वासन दिया। कहा कि उनके स्तर की कोई भी समस्या तुरंत हल की जाएगी। जो समस्या उनके स्तर से ऊपर के अधिकारियों की होगी, उसे भी हल करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कैंटीन से सामान संबंधी कोई कठिनाई नहीं होगी। प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक गोविंद सिंह बिष्ट कमांडेट (सेनि.), विष्णु दत्त भट्ट, शेर राम, शेर सिंह कन्याल, कविंदर सिंह कन्याल, भगवान सिंह ज्याला आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों के लिए सीएपीएफ की बैठक यह भी पढ़ें- डाकरा गढ़ी की दशकों पुरानी पानी की स...