कमांडेंट महेश को मिला राष्ट्रपति पदक
चम्पावत, अगस्त 17 -- चम्पावत। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट महेश थ्वाल को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया। महेश थ्वाल चम्पावत के बडोली गांव के रहने वाले हैं। महेश थ्वाल वर्ष 1998 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा कर सहायक कमांडेंट बने। वे एनएसजी में छह वर्ष की प्रतिनियुक्ति में रहे। उनकी उपलब्ध पर दर्जाधारी श्याम पांडेय, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा व प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, शंकर पांडेय, एंजिल्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक बंशीधर थ्वाल, केदार थ्वाल, गुणानंद थ्वाल, देवेश थ्वाल, खीमा थ्वाल ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.