लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- एसएसबी 70वीं वाहिनी के नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वाइब्रेंट गांव रामपुरवा में हरिशंकर शिक्षण सेवा संस्थान के सहयोग से 15 दिवसीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया गया। इसके समापन पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। इसके अलावा मेडिकल कैम्प आयोजित कर लोगों की सेहत की जांच की गई। कार्यक्रम 70 वीं वाहिनी कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सहायक कमांडेंट रौनक सिंह उपस्थित रहे। गांव के मेधावी छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर के मूल सिद्धांतों, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस व व्यावहारिक इंटरनेट संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह भी पढ़ें- Champawat News: 15 दिवसीय सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण ...