गढ़वा, मार्च 17 -- चिनिया, प्रतिनिधि। थानांतर्गत चिनिया-डोल मुख्य सड़क स्थित कारीमाटी के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारी कमांडर और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की जबर्दस्त टक्कर में एक युवती की मौत हो गई। वहीं घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चिनिया निवासी सत्यनारायण कोरवा अपने मोटरसाइकिल से दो लड़कियों रमकंडा थाना के गोबरदाहा गांव की नेहा कुमारी और भवनाथपुर थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी माया कुमारी डोल गांव की ओर जा रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही सवारी कमांडर ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय सत्यनारायण, माया और नेहागंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कमांडर में सवार राजबांस निवासी राजकली देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। श्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.