बागेश्वर, मई 2 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शनिवार को कमस्यार घाटी में करीब एक घंटे तक हुई तेज ओलावृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बेल वाली सब्जियां पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जबकि गेहूं की तैयार फसल भी बर्बाद हो गई है। लगातार बारिश के चलते किसान कटाई नहीं कर पा रहे हैं। कांडा तहसील के औलानी, रावतसेरा, धारी मध्या समेत कई क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि हुई। तेज ओलों की मार से खेतों में खड़ी फसल चौपट हो गई, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान साग-भाजी की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है और कई परिवारों की आजीविका प्रभा...