कौशाम्बी, जून 11 -- सिराथू तहसील में तैनात लेखपाल कमल सिंह को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश राव रंजन परमार ने प्रयागराज मंडल के खंड मंत्री पद का दायित्व सौंपा है। यह जिम्मेदारी कमल सिंह को बुधवार को दी गई। जैसे ही यह जानकारी साथी लेखपालों को हुई तो उन्होंने फूल माला पहनाकर कमल सिंह को बधाई दी। कमल सिंह ने इस मौके पर लेखपालों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी लेखपाल का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों से मिलकर लेखपालों की सारी समस्याओं का समाधान कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। इस मौके पर लेखपाल सुल्तान अहमद, शिवशंकर पाल, रवि विश्वकर्मा, सुनील द्विवेदी, योगेश यादव, यतेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, संदीप यादव, विजय सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि लोग रहे। यह भी पढ़ें- किसान ने लेखपाल पर अभद्रता व...