जौनपुर, मई 4 -- जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से शनिवार की शाम एक शोक सभा का आयोजन सद्भावना पुल स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें सरदार कमल सिंह भाटिया को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह बताया कि सरदार कमल भाटिया व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष थे और तमाम सामाजिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। आज उनके जाने से हम सभी मर्माहत हैं। इसी क्रम में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक निखिलेश सिंह, नगर अध्यक्ष जय कृष्ण साहू, जिला उपाध्यक्ष रवि अग्रहरि, सरक्षक शशांक सिंह रानू सहित सभी ने उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- अम्बरीश श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- संजय बने श्री शनि परिवार सेवा समिति के उपाध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...