हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- हल्द्वानी। पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट संस्थान में फ्रेशर डे का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएड के कमल कांत जोशी मिस्टर फ्रेशर, बीसीए की कशिश मिस फ्रेशर चुनी गईं। लोग गायक गोविंद दिगारी एवं खुशी दिगारी ने के पहाड़ी व रैप गानों ने माहौल को संगीतमय और यादगार बना दिया। चेयरमैन नारायण पाल, सचिव कामिनी पाल, एमडी निर्भय पाल, सीईओ अतुल पाल एवं निदेशक मंडल सदस्य शिवांगी पाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...