बुलंदशहर, दिसम्बर 26 -- एबीवीपी मेरठ प्रांत का अधिवेशन गौतमबुद्धनगर विवि में आयोजित किया गया। इसमें बुलंदशहर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें कमल को पुन: बुलंदशहर विभाग का विभाग संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं अंशु भाटी को प्रांत सह छात्रा प्रमुख और साहिल मलिक को प्रांत छात्र शक्ति संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा निकी गुप्ता को प्रांत सह एसएफएस संयोजक व योगेंद्र चौधरी को प्रांत कार्य समिति सदस्य बनाया गया है। शुभम शर्मा, कृष शर्मा, प्रिया सोलंकी, चिंटू कुमार, आदित्य जादौन, संध्या सोलंकी और युवराज भाटी को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.