मुंगेर, फरवरी 24 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड जनता दल यू के सांगठनिक चुनाव को लेकर प्रखंड के पीडाहारी दुर्गा मंदिर, नवगांई के प्रांगण में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष कमल नयन सिंह ने की। जिला जदयू की ओर से प्रतिनियुक्त शंभू शरण सिंह व निर्वाचन प्रभारी जयप्रकाश सिंह मौजूद थे। नामांकन का एकमात्र पर्चा कमल नयन सिंह ने भरा। नामांकन की समय सीमा समाप्त होने पर निर्वाचन प्रभारी ने कमलनयन सिंह को प्रखंड जदयू अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गयी। कमल नयन सिंह लगातार आठवीं बार प्रखंड जदयू अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके आठवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। तारापुर के पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, रामाशीष चौधरी, मुकेश सिंह, प्रफुल्ल सिंह, मोती सिंह, शिव कुमार श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.