रिषिकेष, जनवरी 14 -- ऋषिकेश के कमल डिमरी ने ज्योतिष विषय में बालारिष्ट समीक्षा शीर्षक पर शोधकर विद्यावारिधि की डिग्री प्राप्त की। शोध कार्य में उन्होंने लगभग 300 बच्चों की जन्मकुंडलियों का अध्ययन किया। ऋषिकेश के विस्थापित क्षेत्र निवासी कमल डिमरी पुत्र बलिराम डिमरी दर्शन महाविद्यालय मुनिकीरेती में ज्योतिष विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। वह मूलरूप से ग्राम कोटली भरदार जनपद रुद्रप्रयाग के मूल निवासी हैं। कमल डिमरी ने उत्तराखंड मुक्त विवि हल्द्वानी के ज्योतिष विभाग से ज्योतिष विषय में बालारिष्ट समीक्षा शीर्षक पर शोध कर विद्यावारिधि की डिग्री प्राप्त की। शोध कार्य में उन्होंने लगभग 300 ऐसे बच्चों की जन्मकुंडलियों का अध्ययन किया जिनके साथ शून्य से बारह वर्ष तक मृत्यु तुल्य कष्ट और मृत्यु जैसी घटनाएं घटित हुई हैं। इसमें उन्होंने पाया कि शिशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.