मैनपुरी, मार्च 15 -- कासगंज से लापता हुए कमलेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पत्नी ने प्रेमी संग पति को ठिकाने लगाने का षड्यंत्र रचा था और प्रेमी व उसके दोस्तों ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपियों ने युवक का कासगंज से अपहरण कर शव किशनी थाना क्षेत्र में पॉलीटेक्निकल स्कूल के निकट गेहूं के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अरुण कुमार ने हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि 25 फरवरी को बेवर-इटावा मार्ग पर पॉलीटेक्निक स्कूल से पहले रोड के किनारे गेहूं के खेत में कमलेश यादव पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी सुल्तानपुर थाना किशनी का शव बरामद हुआ था। मृतक के भाई अवधेश यादव उर्फ बंटू ने अज्ञात ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.