सीतापुर, मई 18 -- बिसवां, संवाददाता। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण निवासी बिसवां कमलेश मौर्य मृदु को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ के निराला सभागार में सम्मानित किया गया। यह सम्मान, विश्वप्रसिद्ध साहित्यकार प्रोफेसर सूर्य प्रसाद दीक्षित की अध्यक्षता, मुख्य अतिथि मुमुक्षु आश्रम नैमिषाराण्य के संत स्वामी विमलेशानंद व विशिष्ट अतिथि समकक्ष राज्य मंत्री उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीशचंद्र मिश्र, मुख्य वक्ता लब्धप्रतिष्ठ कवि व साहित्यकार डॉ. ओम नीरव, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की संपादक डॉ. अमिता दुबे की उपस्थिति में आयोजित युवा गीतकार सौरभ शुक्ला की पुस्तक सारे गीत तुम्हारे पुस्तक के विमोचन एवं सम्मान समारोह के अवसर पर प्रदान किया। पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, रामकृष्ण पांडे संजय, र...