गढ़वा, अप्रैल 19 -- श्रीबंशीधर नगर। क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने नगर पंचायत का विधायक प्रतिनिधि कमलेश मेहता को बनाया है। वह नगर पंचायत स्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकृत रहेंगे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, ताकि आम लोगों की आवाज नगर पंचायत तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। उक्त संबंध में सूचना नगर पंचायत पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) को भेज दी गई है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, नगर उंटारी को भी प्रेषित की गई है।नियुक्ति के बाद विधायक प्रतिनिधि कमलेश मेहता ने कहा कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के ल...