अल्मोड़ा, जुलाई 1 -- रानीखेत। कांग्रेस प्रदेश संगठन ने चिलियानौला नगरपालिका से पूर्व अध्यक्ष कमलेश बोरा की फिर से नगर अध्यक्ष पद पर ताजपोषी की है। कमलेश बोरा ने कहा कि प्रदेश संगठन के विश्वास पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आगामी चुनाव में कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए सटीक रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। इधर पालिकाध्यक्ष अरुण रावत, रानीखेत अध्यक्ष उमेश भट्ट, अतुल जोशी, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्धिकी, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, हेमंत रौतेला, त्रिलोक चंद्र, सभासद सुंदर कुवार्बी, सतीश नेगी, मनोज बिष्ट, नवीन बोरा आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...