कमलेश बने गांडेय अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर
गिरडीह, मई 26 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल में सोमवार को कमलेश पासवान ने नए पुलिस इंस्पेक्टर के रुप में अपना योगदान दिया। नये पुलिस इंस्पेक्टर का स्वागत गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, अहिल्यापुर थाना प्रभारी एनुल हक खान, ताराटांड़ थाना प्रभारी बुद्धेश्वर उरांव ने गुलदस्ता देकर किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर ने तीनों थाना प्रभारी सहित थाना के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक करके कई दिशा-निर्देश दिये। पुलिस इंस्पेक्टर ने सभी थाना प्रभारियों को टीम वर्क के साथ काम करने की बात कही। पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बैठक में बकरीद पर्व को लेकर गांडेय अंचल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- शांति समिति की बैठक में बकरीद सौहार्दपूर्ण मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.