औरैया, फरवरी 17 -- औरैया, संवाददाता। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड से जुड़े कमलेश पाठक समेत 11 आरोपितों पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट मामले में न्यायालय ने अगली बहस की तिथि 20 फरवरी तय की है। मंगलवार को इस मामले में आदेश आने की संभावना थी, लेकिन एक आरोपी की ओर से समय मांगे जाने पर सुनवाई आगे बढ़ा दी गई। मंगलवार को आरोपी के गनर अवनीश सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना पक्ष रखने के लिए समय की मांग की। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए बहस की अगली तिथि निर्धारित कर दी। अब बहस पूरी होने के बाद ही निर्णय की संभावना जताई जा रही है। मोहल्ला नारायणपुर स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को हुई गोलीबारी में अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा की मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 11...