अररिया, मार्च 31 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज स्थित चोपड़ा परिवार ने समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। कमलेश चोपड़ा के निधन के उपरांत उनके परिजनों ने उनके नेत्रदान का ऐतिहासिक एवं मानवीय निर्णय लिया है। इस पुनीत कार्य के लिए तेरापंथ युवक परिषद्,फारबिसगंज ने चोपड़ा परिवार के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता ज्ञापित की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. कमलेश चोपड़ा के पुत्र पारस चोपड़ा एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने शोक के इस कठिन समय में भी अदम्य साहस और परोपकार की भावना का परिचय दिया। उनके इस महान निर्णय से जरूरतमंद दृष्टिहीनों के जीवन में नई रोशनी का संचार होगा। नेत्रदान प्रक्रिया कटिहार मेडिकल के डॉ.अभिनव और उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।इस अवसर पर स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष आशीष गोलछा ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.