कमलेश कुमार को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार
सासाराम, सितम्बर 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में रोहतास के शिक्षक कमलेश कुमार को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सर्वोदय मध्य विद्यालय, नोखा के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार को यह सम्मान शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने प्रदान किया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके बेहतर योगदान और विद्यालय में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। सहकर्मियों ने कमलेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनका सम्मान जिले के लिए गौरव की बात है। यह भी पढ़ें- Patna News: राज्य के सभी 5.80 लाख शिक्षकों को शिक्षा मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.