देहरादून, मार्च 29 -- फोटो देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को श्री महाकाल सेवा समिति और सम्पूर्ण समर्पण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया, वहीं युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।शिविर में धर्मार्थ औषधालय के डॉ. वीरेंद्र मेहरा ने मरीजों का निशुल्क उपचार किया। ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीजों को मुफ्त इलेक्ट्रोपैथी दवाएं बांटी गईं। मौके पर पूर्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, समिति अध्यक्ष अनीता शर्मा, जोगिंदर पुंडीर और क्षेत्रीय पार्षद रेणु देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...